Virtual Digital Assets को लेकर India में नियामकीय ढांचे पर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। आज Parliamentary Standing Committee on Finance की Delhi में Reserve Bank of India (RBI) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। इस बैठक का मुख्य विषय “A Study on Virtual Digital Assets (VDAs) and Way Forward” है। समिति का उद्देश्य यह समझना है कि तेजी से बढ़ रहे डिजिटल एसेट्स और Crypto बाजार के लिए भविष्य में किस तरह का नियामक ढांचा तैयार किया जाना चाहिए।
बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बैठक में Virtual Digital Assets से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया जाएगा। इनमें निवेशकों की सुरक्षा, वित्तीय प्रणाली पर संभावित प्रभाव, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े जोखिम, टैक्स व्यवस्था और नियामकीय निगरानी जैसे मुद्दे शामिल हैं।
इसके अलावा यह भी चर्चा हो सकती है कि मौजूदा कर व्यवस्था के साथ भविष्य में किसी व्यापक कानूनी ढांचे की आवश्यकता है या नहीं। हालांकि यह बैठक किसी नए कानून की घोषणा के लिए नहीं, बल्कि विशेषज्ञों से सुझाव और राय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
RBI का क्या रुख रहा है?
Virtual Digital Assets:
RBI पहले भी कई बार Crypto Assets से जुड़े जोखिमों को लेकर चिंता जता चुका है। केंद्रीय बैंक का मानना रहा है कि अनियंत्रित डिजिटल एसेट्स वित्तीय स्थिरता, निवेशकों की सुरक्षा और मौद्रिक व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकते हैं।
दूसरी ओर, उद्योग से जुड़े कई विशेषज्ञों का कहना है कि स्पष्ट नियम बनने से निवेशकों और कंपनियों दोनों को पारदर्शी माहौल मिलेगा।
इस पर पर पहले भी हो चुकी है चर्चा
Virtual Digital Assets:
यह पहली बार नहीं है जब संसदीय समिति Virtual Digital Assets पर विचार कर रही है। इससे पहले भी समिति ने Crypto Exchanges, Ministry of Finance, Ministry of Corporate Affairs, IFSCA और अन्य संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों से चर्चा की थी।
इस बार RBI और ICAI के अधिकारियों से सीधे विचार-विमर्श को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे भविष्य की नीति निर्माण प्रक्रिया को दिशा मिल सकती है।
निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है?
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल निवेशकों को किसी नए नियम या टैक्स बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। यह बैठक एक परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा है और इसमें विभिन्न पक्षों की राय ली जा रही है।
यदि भविष्य में कोई नया नियामकीय ढांचा तैयार होता है, तो उसका उद्देश्य निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाना, वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करना और डिजिटल एसेट्स से जुड़े जोखिमों को कम करना हो सकता है।
Virtual Digital Assets को लेकर आज की बैठक भारत की Crypto Policy के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि इस बैठक में किसी नए कानून की घोषणा की संभावना नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यहां होने वाली चर्चाएं भविष्य की नीति और नियामकीय ढांचे को प्रभावित कर सकती हैं। अब सभी की नजर समिति की आगे की सिफारिशों और सरकार के अगले कदम पर रहेगी।
और ताज़ा खबरों के लिए ‘Read more‘ पर क्लिक करें







